New Delhi: PM Modi आज पुराना किला में करेंगे पहले SCO सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन

New Delhi, PM Modi

Share This Article

New Delhi के ऐतिहासिक पुराना किला में आज से शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के पहले सभ्यतागत संवाद मंच की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 5:30 बजे इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस मंच का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों की साझा विरासत और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

कला, इतिहास और दुर्लभ पांडुलिपि की झलक

इस आयोजन में भारत, चीन, रूस और पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देशों के विद्वान और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के एक मंत्री भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संगीत, नृत्य और दृश्य कथाओं के जरिए भारतीय परंपराओं को दिखाया जाएगा, वहीं दिल्ली के प्राचीन इतिहास और दुर्लभ महाभारत पांडुलिपि की प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Mother News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, PM Modi समेत दिग्गजों ने जताया शोक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This