Ghazipur: मुख्तार गैंग पर बड़ा एक्शन! अंगद राय की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Ghazipur

Share This Article

Ghazipur में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के IS-191 गैंग के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की करीब सात करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, अंगद राय ने संगठित अपराध से अर्जित धन से ये संपत्तियां अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर खरीदी थीं। इनमें जमीन खरीदकर और दान के जरिए दर्ज कराई गई संपत्तियां शामिल हैं।

जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत मुहम्मदाबाद तहसील के गिर धरिया और हैदरिया मौजे में यह कार्रवाई की गई। अंगद राय के खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कुल 25 आपराधिक मुकदमे और एनसीआर दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Gorakhpur tablet distribution: गोरखपुर में सीएम योगी ने 50 हजार छात्रों को बांटे टैबलेट, बोले- फीड नहीं फ्यूचर स्क्रॉल करें युवा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This