Bulandshahr Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस और गैंगस्टर नसीम दुर्रानी के बीच मुठभेड़ हुई। दिल्ली पुलिस और यूपी STF की संयुक्त टीम ने सिकंदराबाद इलाके में कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी शूटर नसीम दुर्रानी को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, नसीम दुर्रानी दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर हुए समीर हत्याकांड में वांटेड था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद संयुक्त टीम ने उसकी घेराबंदी की।
इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच फायरिंग हुई। गोली लगने से घायल नसीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, नसीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके कथित आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Aligarh: Vande Mataram के 150 साल पूरे! अलीगढ़ में सेना का एयर शो, NCC कैडेटों ने भरी उड़ान







