Mathura में गैंगस्टर पर बड़ा एक्शन! ललित उर्फ लल्ले का 35 लाख का विला कुर्क | Crime News

Mathura, ललित उर्फ लल्ले

Share This Article

Mathura: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मथुरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ललित उर्फ लल्ले की आवासीय संपत्ति कुर्क की है। एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, मौजा आटस बांगर स्थित वृंदा Orchid के प्लॉट नंबर सी-40 में बने 50.166 वर्गमीटर के आवासीय विला को कुर्क किया गया है।

इसकी सरकारी मूल्यांकन राशि 18 लाख 45 हजार 810 रुपये बताई गई है, जबकि बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, चोरी, लूट और जानलेवा हमले समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें: Ghazipur: मुख्तार गैंग पर बड़ा एक्शन! अंगद राय की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़े: UP Free Tablet Scheme: यूपी के युवाओं को डिजिटल बना रही योगी सरकार, फ्री टैबलेट में मिल रहे 18 हजार से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This