PM Modi Lucknow Visit : PM मोदी के कार्यक्रम से पहले लखनऊ में ट्रैफिक अलर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन रूट

Share This Article

PM Modi Lucknow Visit : लखनऊ में शुक्रवार यानी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पीएम मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के चलते राजधानी के करीब 35 रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट की जानकारी जरूर कर लें, ताकि जाम और रास्ता बंद होने की परेशानी से बच सकें।

यूपी के 6 टॉपर्स को सम्मानित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में देश के 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के छह युवाओं ने जगह बनाई है। सम्मानित होने वाले यूपी के टॉपर्स में देवरिया के नीतेश चौरसिया, फैजाबाद की काजल महावर और लखनऊ के अब्दुल मोबीन, शाहबाज खान, प्राची विश्वकर्मा और प्रतिभा शामिल हैं। लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय ITI के छात्र अब्दुल मोबीन ने मैकेनिक डीजल ट्रेड में 600 में से 599 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान पाया है। वहीं शाहबाज खान, प्राची विश्वकर्मा और प्रतिभा ने 750 में से 745 अंक हासिल किए हैं।

राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह वर्ष 2022 से 2025 तक दिल्ली में आयोजित होता रहा है। इस बार पहली बार दिल्ली से बाहर इसकी मेजबानी उत्तर प्रदेश कर रहा है। कार्यक्रम शुक्रवार शाम 5:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में आयोजित होगा।

लखनऊ में कल ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते शहीद पथ, गोमतीनगर, पॉलीटेक्निक और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा।

  • शहीद पथ: रोक के दौरान वाहन हुसेड़िया अंडरपास, हनीमैन चौराहा, ग्वारी चौराहा और दयाल पैराडाइज होकर जा सकेंगे।
  • कमता तिराहा: कमता तिराहे से शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन पॉलीटेक्निक, चिनहट तिराहा और कठौता होकर निकल सकेंगे।
  • लोहिया पार्क मार्ग: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के चलते लोहिया पार्क की ओर से आने वाले वाहन पॉलीटेक्निक होकर आगे जाएंगे। कठौता झील से चिनहट, हनीमैन और हुसेड़िया चौराहे का रास्ता खुला रहेगा।
  • कानपुर और उन्नाव मार्ग: इन मार्गों पर रोक के दौरान वाहन दरोगाखेड़ा और किसान पथ अंडरपास से निकल सकेंगे। स्कूटर इंडिया चौराहे से शहीद पथ के बजाय किसान पथ का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • पॉलीटेक्निक चौराहा: रोक के दौरान हजरतगंज जाने वाले वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर जाएंगे। समता मूलक चौराहे से पेपर मिल कॉलोनी, गोमती बैराज और 1090 चौराहे होते हुए बालू अड्डा पहुंचा जा सकेगा।
  • अहिमामऊ: रोक के दौरान सुल्तानपुर और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन जलसा रिसॉर्ट के सामने से किसान पथ का इस्तेमाल कर सकेंगे।

घर से निकलने से पहले जरूर जान लें ट्रैफिक अपडेट

पीएम मोदी के दौरे के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। खासकर गोमतीनगर, शहीद पथ, पॉलीटेक्निक और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए। अगर आप शुक्रवार को लखनऊ में कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो डायवर्जन को ध्यान में रखकर अपना रास्ता तय करें। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि सफर में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: World Children’s Day 2026: बच्चों के अधिकार, सुरक्षित बचपन और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This