Jodhpur में वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास- ‘Tarang Shakti 2026’ | Indian Air Force | DD News UP

Jodhpur, Tarang Shakti 2026

Share This Article

Jodhpur में चल रहे एयरफोर्स के युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ में अमेरिका की वायु सेना के बेहद ताकतवर माने जाने वाले F-35 स्टील्थ फाइटर जेट भारत पहुंच गए हैं। ये विमान भारतीय वायु सेना की मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज ‘Tarang Shakti 2026‘ में हिस्सा ले रहे हैं। यह पहली बार है जब पांचवीं पीढ़ी के ये स्टील्थ फाइटर जेट भारतीय एयरबेस से भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ मिलकर टैक्टिकल मिशन को अंजाम देंगे।

यह एक्सरसाइज 26 सितंबर से राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर शुरू हो चुकी है, जो पाकिस्तान की सीमा से करीब 200 किलोमीटर दूर है। यह अभ्यास 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस एक्सरसाइज में पहली बार F-35 और S-400 इतने करीब होंगे। अभ्यास में भारत समेत 8 मित्र देशों में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई शामिल हो रहे हैं। अभ्यास के दौरान F-35 विमान भारत के Su-30MKI, राफेल, तेजस और मिराज 2000 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ मिलकर ऑपरेशनल और टैक्टिकल मिशन में हिस्सा लेंगे। अमेरिकी दूतावास के मुताबिक, F-35 की भागीदारी से भारत, अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Boxing: Ankush और Parveen ने फाइनल में बनाई जगह, नरेंद्र बेरवाल को मिला ब्रॉन्ज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This