UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि घटना 23 सितंबर की है जब लगभग दिन के 12 बजे थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने चैन लूटी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया और 72 घंटे के भीतर दोनों बदमाशों गिरफ्तार कर लिया गया।
कैमरे की मदद से दोनों बदमाशों का पता चला
ई-रिक्शा पर सवार महिला से चेन लूट की घटना में पुलिस जांच के दौरान पता चला कि घटना स्थल से ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड चालान कर रही थी और कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। जिसके बाद सर्विलांस की मदद से फोटे के आधार पर उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में की गई है, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी और जो कोतवाली शहर में किराए पर कमरा लेकर इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली
जब पुलिस को दोनो बदमाशों के मूवमेंट के बारे में जानकारी मिली की दोनो फखरपुर के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में हैं जिसके बाद इंस्पेक्टर फखरपुर और एसओजी टीम ने जांच शुरू की, तभी दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायर किया, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे को दौड़कर पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Indian Shooting Team: Skeet mixed event में परिनाज और अनंतजीत ने जीता कांस्य पदक

