Mushtaq Khan Passes Away: हेरा फेरी फेम एक्टर मुश्ताक खान का कैंसर से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Share This Article

Mushtaq Khan Passes Away : पिछले 4 दशक से हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों को आनंदित करने वाले अभिनेता और एक बेहतरीन कलाकार मुश्ताक खान का गुरुवार शाम 7 बजे निधन हो गया। जिसकी खबर ने मनोरंजन जगत को भावुक कर दिया है। पिछले कुछ समय से वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ थे मुश्ताक खान

मुश्ताक को करीब 5 साल पहले लंग कैंसर का पता चला और पता चलने के बाद उनकी सेहत में सुधार भी हुआ। लेकिन कुछ दिनों में उनकी सेहत अचानक बिगड़नी शुरू हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनकी निधन की खबर से पूरा फिल्म जगत शोक में डूब गया। यह खबर उनके चाहने वालों के लिए अत्यन्त दुखद थी। मुश्ताक के निधन की खबर उनके बिजनेस पार्टनर और उनके करीबी दोस्त शिवम ने मीडिया को बताई।

निधन से 2 घंटे पहले राजपाल यादव से हुई थी मुलाकात

राजपाल यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि वे मुश्ताक के निधन के 2 घंटे पहले उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। राजपाल ने आगे लिखा उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि जिस व्यक्ति से वो 2 घंटे पहले मिले थें, वह अब उनके बीच नहीं रहे।

फिल्मों से पहले थिएटर से की थी शुरुआत

साल 1980 से उनकी बहुत चर्चित फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया, जैसे वेलकम, मुझसे शादी करोगी, और हेरा फेरी जैसी सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई।

मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

मु्श्ताक खान के निधन की जानकारी के बाद न केवल राजपाल यादव बल्कि अभिनेता सनी देओल, फिल्ममेकर अनीस बज्मी और कॉमेडियन सुनील पाल ने शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े: PAFI फोरम में बोले पीयूष गोयल, PPP के आधार पर $20 ट्रिलियन पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This