UP News : महिला ने मांगी गाय, सीएम योगी ने तुरंत दिए निर्देश; दिव्यांग की जमीन भी होगी कब्जामुक्त | DD News Uttar Pradesh

Share This Article

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में सोमवार को एक बार फिर सुशासन की झलक देखने को मिली। लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए सीएम योगी ने न सिर्फ त्वरित समाधान के आदेश दिए, बल्कि कई लोगों की मदद भी की। इस दौरान गोपालन की इच्छा लेकर पहुंची एक महिला की मांग पूरी की गई और एक दिव्यांग व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीतापुर की पूनम देवी को मिलेगी निराश्रित गाय और आर्थिक मदद

जनता दर्शन के दौरान सीतापुर के हरगांव की रहने वाली पूनम देवी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने गोपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनने की इच्छा जाहिर की और खुद के लिए गाय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। महिला ने बताया कि उनके पास पहले से पांच गायें हैं और अतिरिक्त गोवंश रखने की पर्याप्त जगह भी मौजूद है। इस पर सीएम योगी ने तुरंत अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि पूनम देवी को निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, ‘मुख्यमंत्री सहभागिता योजना’ के तहत गोवंश की देखरेख के लिए आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार दिलाने के भी आदेश दिए।

दिव्यांग की जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

जनता दर्शन में पहुंचे एक दिव्यांग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की। मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत जांच कराने और दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित को हर संभव मदद दिलाई जाए और प्रदेश में कहीं भी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर ढिलाई न बरती जाए।

जन-समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए कई अन्य फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-समस्याओं का निस्तारण त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। सीएम योगी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया कि लोक-कल्याण की संकल्पना को साकार करते हुए सुशासन के पथ पर यह प्रयास लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन से जनता को सीधी और तुरंत राहत मिल रही है। चाहे आत्मनिर्भर बनने के लिए गोपालन का सहयोग हो या फिर दबंगों से जमीन छुड़ाने की कार्रवाई, प्रशासन की इस तत्परता से आम नागरिकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें: UP PM Poshan Rasoiya Mandey Hike: CM Yogi ने बढ़ाया रसोइयों का मानदेय, दी कैशलेस इलाज की सौगात  । DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This