Bhadohi Carpet Fair: भदोही में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से आयोजित 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेले का समापन हो गया। मेले में 60 देशों के 225 आयातकों ने भाग लिया। आयोजकों को मेले से करीब 500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने मेले को सफल बताया। उन्होंने कहा कि भदोही ओडीओपी में चयनित कालीन जिला है और यह मेला निर्यातकों के व्यापार विस्तार में मददगार साबित हो रहा है।
इस बार 25 फोकस देशों के खरीदार भी पहुंचे, जिससे भविष्य में व्यापारिक संबंध मजबूत होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेले से नई डिजाइन, नए खरीदार और नए कारोबारी अवसर मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Voter List Update Amroha | अमरोहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता अभियान जारी
