UP PM Poshan Rasoiya Mandey Hike: CM Yogi ने बढ़ाया रसोइयों का मानदेय, दी कैशलेस इलाज की सौगात

UP PM Poshan Rasoiya Mandey Hike

Share This Article

UP PM Poshan Rasoiya Mandey Hike: रक्षाबंधन से पहले सीएम योगी ने यूपी के परिषदीय स्‍कूलों में बच्चों के लिए भोजन बनाने वाले रसोइयों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने प्रदेश की 3 लाख 53 हजार रसोइयों का मानदेय 3000 रुपये प्रति माह करने का ऐलान किया है।

Raksha Bandhan से पहले CM Yogi ने यूपी के परिषदीय स्‍कूलों में बच्चों के लिए भोजन बनाने वाले रसोइयों को बड़ी सौगात दी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की 3 लाख 53 हजार रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले रसोइयों के सम्मान समारोह में मानदेय बढ़ाने के साथ ही कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी घोषणा की अब उन्हें 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और हर साल 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी। वहीं इसी मंच से सीएम योगी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। ऐसे में रसोइयों को मिली सौगात के साथ ये कार्यक्रम पूरी तरह सियासी रंग में भी नजर आया।

लेकिन इस सियासी बयानबाजी के बीच रसोइयों के लिए किए गए बड़े ऐलान ने कार्यक्रम की तस्वीर बदल दी। मानदेय में बढ़ोतरी से लेकर कैशलेस इलाज तक, रसोइयों को क्या-क्या मिला।

रक्षाबंधन से पहले रसोइयों को बड़ा तोहफा

– सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में आयोजित ‘रसोइया सम्मान समारोह’ में ‘पीएम पोषण योजना’ का शुभारंभ किया
– (जिसके तहत) यूपी के परिषदीय स्‍कूलों में बच्चों के लिए भोजन बनाने वाले रसोइयों को बड़ी सौगात मिली है
– यूपी के 3.50 लाख से अधिक रसोइयों का 1000 रुपये बढ़ा मानदेय
– अब रसोइयों को हर महीने 3000 रुपये मानदेय, सितंबर से लागू होगी व्‍यवस्‍था
– यूपी में 1.32 लाख परिषदीय स्‍कूलों में 1.46 करोड़ छात्रों को दिया जा रहा मिड-डे-मील
– रसोइयों को पहले एक हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता था
– 2019 में 1500 रुपये और 2022 में मानदेय बढ़ाकर 2000 रुपये किया गया था
– (वहीं कार्यक्रम में) प्रदेश के 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सुविधा की भी शुरुआत हुई
– (जिसमें) प्रत्येक रसोइया और उनके आश्रित परिवार को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा
– यह सुविधा राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और आयुष्मान योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में मिलेगी

यानी योगी सरकार के इस ऐलान से प्रदेश के साढ़े तीन लाख से ज्यादा रसोइयों को आर्थिक मदद के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिलेगी। रक्षाबंधन से पहले सरकार की इस सौगात से रसोइयों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें: Kannauj: रसोइयों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ₹3000 मानदेय और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज | DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This