UP home guards को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बड़ा ऐलान

UP home guards, Dharmveer prajapati, cashless treatment

Share This Article

UP home guards: Agra पहुंचे होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति (Dharmveer Prajapati) ने होमगार्डों को लेकर बड़ी घोषणा की है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के होमगार्डों को भी जल्द 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज (cashless treatment) की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही होमगार्डों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

उन्होंने ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 में होमगार्ड संगठन के गठन के बाद प्रदेश में पहली बार 42 हजार होमगार्डों की भर्ती की जा रही है। धर्मवीर प्रजापति ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा (BJP) की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद PDA को लेकर कन्फ्यूज हैं, इसलिए वह समय-समय पर इसके अर्थ बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अंतर्द्वंद्व (Inner Conflict) चल रहा है।

यहब भी पढ़ें: Ghaziabad Blast: दशहरे के लिए पुतले में पटाखे भरते समय हुआ जोरदार धमाका, 5 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This