Rajnath Singh Ayodhya Visit: श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण, संस्कृत शिक्षा के महत्व पर कही बड़ी बात

Rajnath Singh Ayodhya Visit

Share This Article

Rajnath Singh Ayodhya Visit: सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister) अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए, जिसके बाद वे रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम में पहुंचकर गुरु पर्व के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आश्रम में श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।

रक्षा मंत्री (Defence Minister) ने कहा संस्कृत पढ़ने का संकल्प लेना सौभाग्य की बात

श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा संस्कृत शिक्षा की परंपरा और महाविद्यालय को व्यापक एवं विस्तृत करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना होगा। नविनिर्मित भवन केवल विद्यार्थियों के आवास की सुविधा नहीं देगा, बल्कि भविष्य में संस्कृत शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

इसी के साथ उन्होंने संस्कृत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन का श्रेष्ठ कार्य कर रहे है, संस्कृत पढ़ने का संकल्प लेना सौभाग्य की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत के प्रति समर्पण बनाए रखने और भारत के धर्म, साहित्य एवं ज्ञान परंपरा का निरंतर अध्ययन करने का आह्वान किया।

राजनाथ सिंह ने संस्कृत को वैज्ञानिक भाषा बताया

रक्षा मंत्री ने संस्कृत को वैज्ञानिक भाषा बताते हुए कहा, कि इसके विस्तार में काफी समय लगेगा, लेकिन इसमें ज्ञान-विज्ञान की समृद्ध परंपरा समाहित है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार ने संस्कृत के अध्ययन को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है।

यह भी पढ़ें: दशहरे के लिए पुतले में पटाखे भरते समय हुआ जोरदार धमाका, 5 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This