Assam Earthquake Update: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 33 किमी गहराई में था केंद्र

Assam Earthquake Update

Share This Article

Assam Earthquake Update: मंगलवार को असम के नगांव जिले के पास सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह करीब 4 बजकर 23 मिनट पर आया, जिसके बाद करीब 4 मिनट बाद 4 बजकर 27 मिनट पर मणिपुर के तमेंगलोंग में भी भूकंप आया, जिससे कुछ इलाकों में लोगों में दहशत की स्थिति बन गई, हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

देश के पूर्वोत्तर हिस्से में मंगलवार सुबह भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए, जहां पहली बार भूकंप असम में सुबह करीब 4 बजकर 23 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने के अनुसार 4.5 मापी गई, जिसका केंद्र जमीन के भीतर करीब 33 किलोमीटर गहराई में था। वहीं लगभग 4 मिनट बाद मणिपुर के तमेंगलोंग में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 12 किमी थी। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

NCS के अनुसार असम में आया सबसे जोरदार भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, असम में रिक्टर पैमाने के अनुसार 4.5 तीव्रता के साथ सबसे जोरदार भूकंप आया, जिसका केंद्र नगांव में था, जिसमें भूकंप की गहराई जमीन के अंदर करीब 33 किलोमीटर थी।

यह भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar को हटाने से Supreme Court का इनकार, जानिए सुनवाई में क्या कहा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This