Ghaziabad Blast: सोमवार सुबह गाजियाबाद (Ghaziabad) में साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में शनि चौकी के पास स्थित एक समुदायिक भवन (Community Centre) में आगामी दशहरे में रावण दहन के लिए पुतले में पटाखे भरते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिससे धमाके की चपेट में आकर पांच लोग झुलस गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) के 3 फायर टेंडर मौके कि लिए रवाना किए गए, इसी के साथ फायर कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
पुतले में पटाखे भरते समय हुआ था जोरदार धमाका
पुलिस के अनुसार, लाजपत नगर में शनि चौकी के पास स्थित एक समुदायिक भवन में सुबह करीब 9:30 बजे कारीगर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार कर रहे थे, तभी पुतलों के अंदर पटाखे भरते समय अचानक छोटी सी चिंगारी भड़कने से जोरदार धमाका हो गया, जिससे वहां पर मौजूद 5 लोग घायल हो गए, वहीं विस्फोट इतनी तेज था कि सामुदायिक केंद्र के बड़े हॉल की दो दीवारें भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं।
हादसे में 5 लोग झुलसे जिनमें 2 गंभीर रूप से घायल
हादसे में वहां काम कर रहे 5 लोग अचानक लगी आग की चपटे में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से 2 घालयों को दिल्ली के सफदरगंज रेफर कर दिया गया, वहीं अन्य 3 लोगों को जीटीबी (GTB) अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित होने की अफवाह फैल गई, जिसको खारिज करते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि वहां पटाखे बनाने का कोई काम नहीं हो रहा था।
यह भी पढ़े: लद्दाख से नेपाल लौट रहे मजदूरों की बस अमरोहा में दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत और कई घायल

