Aligarh Drug Bust: अलीगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 45 किलो चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपये बताई है। बरामद चरस 80 पैकेट में थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल से चरस लाकर अलीगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।
तस्करी में इस्तेमाल इनोवा कार भी बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। गिरफ्तार आरोपियों में 3 बिहार के रक्सौल और 1 नेपाल का रहने वाला है। पुलिस 13 सितंबर को मिली 16 किलो चरस से भी इस गिरोह का कनेक्शन तलाश रही है। कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sonbhadra पहुंची Seva Sankalp Kalash Yatra | ओबरा में भव्य स्वागत, राज्यमंत्री संजीव गोंड रहे मौजूद

