Bareilly CB Ganj Shankha River drowning accident: नहाने गए 2 भाइयों की डूबने से मौत, 6 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिले शव

Bareilly CB Ganj Shankha River drowning accident

Share This Article

Bareilly CB Ganj Shankha River drowning accident: Bareilly के सीबीगंज थाना क्षेत्र में शंखा नदी में नहाने गए 2 किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। करीब पांच-छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, गोताखोरों और SDRF की टीम ने दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। परिजन उन्हें जीवित होने की उम्मीद में अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीबीगंज के गांव सनैया रानी निवासी 16 वर्षीय अजय कश्यप अपनी ननिहाल परसाखेड़ा गौटिया गया था। वहां वह अपने ममेरे भाई 17 वर्षीय रोहित और गांव के चार-पांच अन्य किशोरों के साथ शंखा नदी में नहाने चला गया।

पुलिस के मुताबिक नदी में पानी अधिक होने के साथ बहाव भी तेज था। नहाते समय अजय गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में रोहित भी नदी में डूब गया। साथ मौजूद अन्य किशोर किसी तरह बाहर निकले और गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।

सूचना पर एसओ विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। देर शाम दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद किए गए, परिवार में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। सीओ सेकेंड नितिन कुमार ने बताया डूबने से दोनों किशोर की मौत हो गई है, दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP home guards को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बड़ा ऐलान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This