UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा 2027 चुनावों (Assembly Election) को लेकर भाजपा ने Mathura में 3 और 4 अक्टूबर को 2 दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ आयोजित की है, जिसमें चुनावों से पहले चुनावी तंत्र को मजबूत करने और चुनावी रणनीति की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
पहली बार नितिन नवीन की यूपी संगठन टीम के साथ चुनाव रणनीति पर चर्चा
प्रदेश के मथुरा में 3 और 4 अक्टूबर को होने वाली दो दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे, इसी के साथ यूपी संगठन टीम के साथ उनकी ये पहली बार चुनाव रणनीति पर चर्चा होगी। इसी के साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस दो दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ का उद्देश्य विधानसभा 2027 चुनावों के लिए रणनीति की तैयारी करना, संगठन की ग्राउंड लेवल पर समीक्षा करने के साथ-साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करना हो सकता है।
मथुरा समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
प्रदेश में आगामी विधानसभा 2027 चुनावों को लेकर अक्टूबर में मथुरा में होने वाली बैठक के केंद्र में मथुरा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। चुनावी दृष्टी से भाजपा के लिए ब्रज महत्वपूर्ण रहा है , जहां लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 13 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जो 2024 में घटकर 8 रह गई है।
वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में 65 में से 53 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनीथ ने हाल ही में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान मथुरा की यात्रा की थी और वे समय-समय पर मथुरा का दौरा करते रहे है।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 shooting medal: महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भारत ने जीता silver, मेडल संख्या हुई 13

