Asian games 2026 में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा जारी है। अपना पहला एशियन गेम्स खेल रही शूटर नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (gold medal) अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही नीरू एशियन गेम्स में ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बन गई हैं। यह आइची-नागोया में भारत का कुल पांचवां गोल्ड मेडल (5th gold) है।
एशियन रिकॉर्ड के साथ हासिल किया पहला स्थान
नीरू ने क्वालीफिकेशन राउंड से ही अपनी लय बना ली थी, जहां वह 118 के स्कोर के साथ टॉप पर रहीं। इसके बाद फाइनल में उन्होंने 28 के स्कोर के साथ नया एशियन रिकॉर्ड कायम किया। एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में यह भारत के लिए पहला इंडिविजुअल मेडल और पहला गोल्ड है। मुकाबले में चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर और कुवैत की निशानेबाज ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
![]()
फाइनल में दिखाया जबरदस्त संयम
फाइनल मुकाबले के दौरान नीरू बेहद मजबूत स्थिति में नजर आईं। हालांकि, नौवें शॉट में एक निशाना चूकने की वजह से वह थोड़ी देर के लिए तीसरे स्थान पर खिसक गई थीं। लेकिन उन्होंने तुरंत वापसी की और तीसरी तथा चौथी सीरीज में सटीक निशाने लगाते हुए 20 में से 19 शॉट्स हिट कर फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने आखिरी पांचों शॉट्स सटीक लगाकर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। पूरे फाइनल में उन्होंने 30 में से सिर्फ दो शॉट्स मिस किए।
एक ही दिन में जीते दो मेडल
नीरू ढांडा के लिए यह दिन बेहद खास रहा क्योंकि इंडिविजुअल गोल्ड जीतने से पहले उन्होंने सुबह टीम इवेंट में भी मेडल जीता था। उन्होंने आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ मिलकर महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल (silver medal) हासिल किया था। शूटिंग में यह भारत का इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड मेडल (2nd gold) है।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 shooting medal: महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भारत ने जीता silver, मेडल संख्या हुई 13

