HPV Vaccination Campaign : HPV वैक्सीनेशन में यूपी समेत छह राज्यों ने हासिल किया 100 फीसदी लक्ष्य

Share This Article

HPV Vaccination Campaign : भारत में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। देश के राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमावायरस यानी एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। खास बात यह है कि अभियान शुरू होने के नौ महीने से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल हुई है। इससे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के एक प्रमुख कारण एचपीवी संक्रमण से बचाने की दिशा में मदद मिलेगी।

HPV Vaccination Campaign में बड़ी उपलब्धि

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल फरवरी में की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक एक करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। यह अभियान के लिए तय वार्षिक लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत है। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से बचाना है। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। ऐसे में समय पर टीकाकरण से इस बीमारी के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

14 साल की लड़कियों को मुफ्त मिल रही एचपीवी वैक्सीन

इस अभियान के तहत 14 साल की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन की एक डोज मुफ्त दी जाती है। टीका लगवाने के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी है।

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के वर्ष 2021 के जनसंख्या अनुमानों के अनुसार, इस अभियान के तहत हर साल करीब 1.2 करोड़ लड़कियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र किशोरियों तक यह सुविधा पहुंचाई जा सके। एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों ने अपने निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 100 प्रतिशत कवरेज हासिल कर लिया है। इन राज्यों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मध्य प्रदेश और बिहार शामिल हैं। यह उपलब्धि दिखाती है कि इन राज्यों में टीकाकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया गया है। खास तौर पर उत्तर प्रदेश का निर्धारित लक्ष्य पूरा करना राज्य में किशोरियों तक निवारक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने की दिशा में अहम उपलब्धि है।

इन राज्यों में भी टीकाकरण की रफ्तार तेज

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कई अन्य राज्यों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। असम में 95.63 प्रतिशत, तेलंगाना में 95.28 प्रतिशत, कर्नाटक में 93.16 प्रतिशत और उत्तराखंड में 90.17 प्रतिशत कवरेज दर्ज किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ ने 86.21 प्रतिशत और राजस्थान ने 85.23 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसर में शामिल है। एचपीवी संक्रमण इसके प्रमुख कारणों में से एक है। एचपीवी वैक्सीन इस संक्रमण से बचाव में मदद करती है। किशोरावस्था में टीकाकरण कराने से भविष्य में संक्रमण और उससे जुड़े कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

READ MORE : यूपी में मतदाता सूची के लिए चार दिन विशेष अभियान, नाम जुड़वाने और गलती सुधारने का मिलेगा मौका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This