Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों की चमक बरकरार है। मंगलवार को महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने बेहतरीन संतुलन दिखाया, जिससे शूटिंग स्पर्धाओं में भारत के कुल मेडलों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है।
कुवैत को पछाड़कर भारत ने हासिल किया दूसरा स्थान
ऐची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में 3 दिनों तक चले 125-शॉट वाले क्वालीफिकेशन राउंड के बाद भारतीय टीम ने कुल 328 का स्कोर हासिल किया। भारतीय तिकड़ी ने कुवैत की कड़ी चुनौती को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया और सिल्वर मेडल (silver medal) अपने नाम किया। इस स्पर्धा में चीन ने 346 के कुल स्कोर के साथ gold जीता, जबकि कुवैत 325 अंकों के साथ ब्रॉन्ज हासिल करने में सफल रहा।
इंडिविजुअल फाइनल में पहुंचीं नीरू ढांडा
टीम को मेडल दिलाने के साथ-साथ Neeru Dhanda ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने क्वालीफिकेशन में 118 अंक बनाकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया और इंडिविजुअल फाइनल के लिए जगह बनाई। हालांकि, टीम की अन्य दो सदस्य आशिमा (106 अंक) और मनीषा (104 अंक) क्रमशः 16वें और 23वें स्थान पर रहते हुए फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं।
Esha Singh ने जीता पिस्टल स्पर्धा में silver
इससे पहले सोमवार को भी भारत के हाथ सफलता लगी थी। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में ईशा सिंह ने बेहद करीबी मुकाबले के बाद सिल्वर मेडल हासिल किया। 50 शॉट्स के बाद ईशा और चीन की जियाओ जियारुइक्सुआन 38 हिट्स के साथ बराबरी पर थीं, जिसके बाद रोमांचक शूट-ऑफ में चीनी निशानेबाज ने बाजी मार ली।
टूर्नामेंट में अब तक भारत का प्रदर्शन
इन नए मेडलों के साथ ही मौजूदा एशियन गेम्स में भारत के कुल 46 मेडल हो गए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। शूटिंग की बात करें तो भारत ने अब तक 13 मेडल जीते हैं, जिनमें मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कमलजीत और सुरुचि सिंह द्वारा जीता गया एक गोल्ड भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: Asian games 2026: Vithya Ramraj ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य पदक, तोड़ा P. T. Usha का रिकॉर्ड

