Rising Stars Asia Cup 2026 : राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-ए का धमाकेदार आगाज, नेपाल को 306 रन से रौंदा

Share This Article

Rising Stars Asia Cup 2026 : ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। भारत-ए ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों से करारी शिकस्त दी। वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने पहले बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने नेपाल की पूरी टीम को महज 26 रनों पर समेट दिया। भारत की इस बड़ी जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का शानदार योगदान रहा। खास तौर पर तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। शुरुआत से ही नेपाल के बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। हालात ऐसे रहे कि टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। नेपाल के पांच बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को महज 26 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

प्रिंस यादव और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी

भारत की ओर से प्रिंस यादव ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी के सामने नेपाली बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। वहीं, हर्षित राणा ने भी अपनी तेज गेंदबाजी से नेपाल की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। उन्होंने 6 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। दोनों गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन के चलते नेपाल की टीम बड़ी हार से नहीं बच सकी।

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने लगाए शानदार शतक

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अभिषेक शर्मा 9 रन और आयुष बदोनी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी भी 26 रन ही बना सके। महज 42 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तालमेल के साथ बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 191 गेंदों में 206 रनों की बड़ी साझेदारी की। तिलक वर्मा ने 113 गेंदों पर 107 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, कुमार कुशाग्र ने 102 गेंदों में 117 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए।

सूर्यांश शेडगे की तूफानी पारी ने बढ़ाया स्कोर

अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने भी अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया। उन्होंने महज 14 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए। उनकी तेजतर्रार पारी की मदद से भारत-ए 332 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। भारत की ओर से रिंकू सिंह ने 9 और शहबाज अहमद ने 8 रन बनाए। नेपाल की तरफ से संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी ने 3-3 विकेट हासिल किए।

READ MORE : यूपी में मतदाता सूची के लिए चार दिन विशेष अभियान, नाम जुड़वाने और गलती सुधारने का मिलेगा मौका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This