PUC Certificate : वाहनों के PUC सर्टिफिकेट की वैधता बदलने की तैयारी, नए BS-VI वाहनों को 3 साल तक मिलेगी राहत

Share This Article

PUC Certificate : अगर आपके पास गाड़ी है तो प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUC बनवाना जरूरी होता है। इसकी वैधता खत्म होने पर दोबारा जांच करानी पड़ती है। लेकिन अब सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। नए प्रस्ताव के तहत गाड़ियों की उम्र और उनके उत्सर्जन मानकों के आधार पर PUC Certificate की वैधता तय की जाएगी। सबसे ज्यादा राहत नए BS-VI वाहनों को मिल सकती है। इनके लिए प्रमाणपत्र की वैधता अधिकतम 3 साल रखने का प्रस्ताव है। मंत्रालय के प्रस्ताव में अलग-अलग उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के लिए अलग वैधता अवधि तय की गई है। इसका मकसद नई तकनीक वाली गाड़ियों को बार-बार प्रदूषण जांच से राहत देना और पुराने वाहनों की निगरानी जारी रखना है। प्रस्ताव के मुताबिक, BS-I, BS-II और BS-III श्रेणी के वाहनों के लिए PUC Certificate की वैधता 3 महीने ही रहेगी। वहीं, BS-IV वाहनों के लिए इसे 6 महीने रखने का प्रस्ताव है।

BS-VI गाड़ियों को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

नई उत्सर्जन तकनीक वाले BS-VI वाहनों के मालिकों को इस प्रस्ताव से फायदा मिल सकता है। हालांकि, प्रमाणपत्र की वैधता वाहन की उम्र और उसके इस्तेमाल पर निर्भर करेगी। गैर-व्यावसायिक यानी निजी BS-VI वाहनों के लिए प्रस्तावित व्यवस्था इस प्रकार है:

  • 6 साल तक पुराने वाहन – 3 साल की वैधता
  • 6 से 10 साल पुराने वाहन – 1 साल की वैधता
  • 10 साल से अधिक पुराने वाहन – 6 महीने की वैधता

इसका मतलब है कि नए निजी BS-VI वाहन मालिकों को बार-बार प्रदूषण जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

व्यावसायिक BS-VI वाहनों के लिए क्या है नियम?

व्यावसायिक वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इनमें टैक्सी, मालवाहक और अन्य ट्रांसपोर्ट श्रेणी के वाहन शामिल हो सकते हैं।

प्रस्ताव के अनुसार:

  • 6 साल तक पुराने वाहन – 2 साल की वैधता
  • 6 से 10 साल पुराने वाहन – 1 साल की वैधता
  • 10 साल से अधिक पुराने वाहन – 6 महीने की वैधता

यानी निजी वाहनों की तुलना में व्यावसायिक BS-VI वाहनों के लिए प्रमाणपत्र की वैधता अलग रखी गई है।

प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नए नियम लागू होने से पहले जारी किए गए PUC Certificate की वैधता तुरंत नहीं बदलेगी। ऐसे प्रमाणपत्र अपनी पहले से तय समाप्ति तिथि तक मान्य रहेंगे। नई व्यवस्था संबंधित प्रमाणपत्र के पहली बार नवीनीकरण यानी रिन्यू कराने के बाद लागू होगी। इससे वाहन मालिकों को मौजूदा प्रमाणपत्र को लेकर परेशानी नहीं होगी।

PUC Certificate Renewal के लिए भी नए नियम

मंत्रालय ने प्रमाणपत्र के नवीनीकरण को लेकर भी व्यवस्था प्रस्तावित की है। अगर वाहन मालिक मौजूदा PUC Certificate की समाप्ति से 10 दिन पहले नवीनीकरण कराता है, तो नए प्रमाणपत्र की वैधता पुराने प्रमाणपत्र की समाप्ति के बाद से शुरू होगी। वहीं, अगर प्रमाणपत्र की वैधता खत्म होने के बाद नवीनीकरण कराया जाता है, तो नए प्रमाणपत्र की अवधि नवीनीकरण की तारीख से शुरू होगी। इस प्रस्ताव का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जिनके पास नए BS-VI मानक वाले वाहन हैं। उन्हें बार-बार प्रदूषण जांच केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दूसरी तरफ, पुराने वाहनों के लिए नियमित जांच की व्यवस्था जारी रहेगी। इससे प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर निगरानी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

READ MORE : CM Yogi Adityanath की गोरखपुर को बड़ी सौगात, 123 एकड़ में बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This