Lata Mangeshkar Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 28 सितंबर 1929 को जन्मीं लता दीदी ने अपने संगीत से देश-दुनिया में भारत का मान बढ़ाया था।
संगीत जगत में अतुलनीय योगदान को किया याद
PM Modi ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लता दीदी ने अपनी दिव्य आवाज से भारत को सजाया और देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल का हमेशा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। लता जी की आवाज आज भी करोड़ों दिलों में रची-बसी है।
अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 : ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल, शूट-ऑफ में दिखाया दम

