Bahraich News : गोकशी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

Bahraich News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने गोकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब एक बजे पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को शाहपुर खुर्द में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद मोतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीन टीमें बनाई थीं। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जोगनिया बैराज मार्ग पर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी।

तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल आरोपी के साथ उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू निवासी बालापुर, शहजाद उर्फ कलूटे निवासी उचवा बालापुर और सोनू निवासी खैरी के रूप में हुई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी गोकशी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

तमंचा और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, 1,940 रुपये नकद, बाइक, तराजू-बांट, लकड़ी का ठीहा और तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि गोकशी और इससे जुड़े अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

read more : Yogi Ki Paati : भगत सिंह जयंती पर CM योगी का युवाओं के नाम संदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This