Asian Games 2026 : ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल, शूट-ऑफ में दिखाया दम

Share This Article

Asian Games 2026 : भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बेहद रोमांचक फाइनल में ईशा ने आखिरी समय तक पदक की रेस में खुद को बनाए रखा और शूट-ऑफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पक्का किया। ईशा सिंह फाइनल में एक समय चौथे स्थान पर जाने के करीब थीं, लेकिन उन्होंने दबाव में शानदार वापसी की। 40 शॉट के बाद ईशा और नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक के 34-34 अंक थे। इसके बाद कांस्य और सिल्वर पदक की स्थिति तय करने के लिए शूट-ऑफ हुआ।

शूट-ऑफ में ईशा ने पक्का किया सिल्वर

तीसरे शूट-ऑफ में ईशा सिंह ने किम ह्योन सुक को 3-2 से हराया। इस जीत के साथ ईशा ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। वहीं किम ह्योन सुक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सिल्वर मेडल पक्का करने के बाद ईशा के सामने गोल्ड मेडल जीतने की चुनौती थी। गोल्ड के लिए उनका मुकाबला चीन की जियारुइक्सुआन जियाओ से हुआ।

गोल्ड के लिए दो बार हुआ शूट-ऑफ

गोल्ड मेडल के मुकाबले में दोनों निशानेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों का स्कोर 38-38 से बराबर रहा, जिसके बाद गोल्ड के लिए शूट-ऑफ का सहारा लिया गया।

पहले शूट-ऑफ में दोनों खिलाड़ियों ने 4-4 सटीक निशाने लगाए। इसके बाद दूसरे शूट-ऑफ में चीन की जियाओ ने तीन सटीक निशाने लगाए, जबकि ईशा दो निशाने ही लगा सकीं। इसके साथ ही जियाओ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया और ईशा सिंह को सिल्वर मेडल मिला। ईशा सिंह के सिल्वर मेडल के साथ भारतीय निशानेबाजी टीम ने एशियन गेम्स में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के साथ ईशा ने एशियन गेम्स के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक 39 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में शूटिंग का अहम योगदान रहा है।

मनु भाकर फाइनल में नहीं बना सकीं जगह

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वह 11वें स्थान पर रहीं। भारतीय टीम भी इस स्पर्धा में टॉप-3 में जगह नहीं बना सकी। वहीं ईशा सिंह ने क्वालिफिकेशन में आठवें स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने फाइनल में दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया।

read more : Yogi Ki Paati : भगत सिंह जयंती पर CM योगी का युवाओं के नाम संदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This