Independence Day 2026: 15 अगस्त से पहले PM Modi का खास संदेश, Instagram पर पोस्ट किया नया वीडियो। DD News Uttar Pradesh

Independence Day 2026

Share This Article

आज Instagram पर PM Modi की ओर से शेयर किया गया नया वीडियो, जिसमें PM Modi ने आगामी स्वतंत्रता दिवस (Independence day) को लेकर देश की जनता से बड़ी अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों को एक खास संदेश दिया है। मंगलवार को पीएम मोदी ने अपने Instagram हैंडल पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लोगों से आजादी के इस पर्व को पूरे गर्व और उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के साथ ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया है। PM Modi ने Har Ghar Tiranga अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम के जरिये लोगों से क्या कहा, आइए सुनते हैं-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के वरिष्ठ नेताओं के साथ, संसद के 2026 के मॉनसून सत्र (monsoon session) के दौरान NDA संसदीय दल की बैठक मंगल मिलन में हिस्सा लिया।  मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे तो NDA सांसदों ने तिरंगे के साथ और ‘वंदे मातरम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

इस साल 15 अगस्त के दिन भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पीएम मोदी दिल्ली के लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया जाएगा। समारोह की थीम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा शक्ति की भूमिका पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें: Kerala नाम परिवर्तन बिल: लोकसभा में हंगामे के बीच विधेयक पारित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This