Punjab Election 2027: NDA में लौटा शिरोमणि अकाली दल, सुखबीर बादल बोले- ‘यह राजनीतिक नहीं, इमोशनल गठबंधन है’

Punjab Election 2027

Share This Article

Punjab Election 2027: पंजाब के 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 6 साल बाद फिर से गठबंधन कर लिया है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की, इसके साथ ही अकाली दल एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गया है। दोनों दलों के बीच करीब छह साल बाद गठबंधन की वापसी हुई है।

Punjab Election 2027

वहीं, इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने कहा, “आज बड़ा शुभ दिन है, इस शुभ दिन पर गठबंधन हो रहा है। ये राजनीतिक नहीं इमोशनल गठबंधन है। ये गठबंधन पंजाब नहीं देश और सिख कौम के हित का गठबंधन है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकाली दल की एनडीए में वापसी पर खुशी जताई है। PM Modi ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सर्वोपरि। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए परिवार में वापस लौट रहा है। हमारा गठबंधन स्वाभाविक है और यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जनहितैषी सरकार मिले जो राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।

यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2026 : गोरखपुर में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व, सुबह से घाटों पर जुटे श्रद्धालु, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This