Meerut Police Action: मेरठ में कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम (SWAT team) ने ऑनलाइन कट्टरपंथी मॉड्यूल से जुड़े मामले में उजैद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। SSP बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, आरोपी पर Pakistan और POK से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में रहने और सोशल मीडिया के जरिए भारत विरोधी सामग्री फैलाने का आरोप है।
जांच में इंस्टाग्राम, सेशन और सिग्नल ऐप पर ‘Tuition-40’, ‘Brigade’ और ‘Al-Muzzahid’ नाम से ग्रुप संचालित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरों को कथित तौर पर भड़काऊ ऑडियो भेजकर कट्टरपंथी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहा था।
पूछताछ में नवंबर 2025 में सेना के कैंप या काफिले पर फिदायीन हमले की कथित साजिश का भी खुलासा हुआ है। पुलिस शहजाद भट्टी समेत अन्य संदिग्धों से जुड़े संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।





