Kartik Purnima 2026: Chitrakoot में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी और किया दीपदान

Kartik Purnima 2026

Share This Article

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर तीर्थस्थल चित्रकूट (Chitrakoot) में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। चित्रकूट में सुबह से ही रामघाट समेत मंदाकिनी नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी में स्नान और दीपदान कर पुण्य लाभ कमाया।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रभु कामतानाथ के दर्शन किए और कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। वहीं, पूरे कार्तिक मास स्नान और व्रत करने वाली महिलाओं ने मंदाकिनी तट पर भगवान विष्णु और मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर दीपदान किया। मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती।

यह भी पढ़ें: Punjab Election 2027: NDA में लौटा शिरोमणि अकाली दल, सुखबीर बादल बोले- ‘यह राजनीतिक नहीं, इमोशनल गठबंधन है’

यह भी पढ़ें: Dev Deepawali 2026 : देव दीपावली पर वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन, राजघाट पुल से नमो घाट तक रास्ता बंद, जानें नए रूट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This