Pilibhit के जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री दिव्याशा एवं वयोश्री केंद्र का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने वर्चुअल माध्यम से किया। केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ADIP और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 64 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 19 को उपकरण वितरित किए गए। खास बात यह है कि केंद्र में सहायक उपकरणों के निर्माण की सुविधा भी होगी। इससे पात्र लोगों को उपकरणों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और जरूरत के अनुसार जल्द सहायता मिल सकेगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा। सहायक उपकरण मिलने से लाभार्थियों को रोजमर्रा के कार्यों में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Raebareli Aditya Singh Murder Case में 14 दोषियों को उम्रकैद, पूर्व SP जिलाध्यक्ष RP Yadav भी शामिल
यह भी पढ़ें: Kannauj में AI से लैस हुए 5 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अब गांव में ही होगी आधुनिक जांच | DD News UP







