Kannauj जिले में अब ग्रामीण और मोहल्ले के मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी पैथोलॉजी सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सदर विधानसभा क्षेत्र के 5 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (Ayushman Arogya Mandir) को AI आधारित अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों से लैस किया गया है।
राज्यमंत्री समाज कल्याण असीम अरुण ने विधायक निधि से इन केंद्रों को स्मार्ट स्टेथोस्कोप, AI डिजिटल ECG और डिजिटल फीटल डॉपलर उपलब्ध कराए हैं। इन उपकरणों से प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों की जांच तेजी और सटीकता से हो सकेगी। गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत मिलने पर समय रहते उपचार और रेफरल की सुविधा भी मिलेगी। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कन्नौज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: Raebareli Aditya Singh Murder Case में 14 दोषियों को उम्रकैद, पूर्व SP जिलाध्यक्ष RP Yadav भी शामिल
यह भी पढ़ें: Azam Khan के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, रामपुर समेत 3 शहरों में 10 जगह छापेमारी







