R Praggnanandhaa Grand Chess Tour 2026: भारतीय शतरंज के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रज्ञानानंदा ने इस पूरे टूर में कमाल का खेल दिखाया है। सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने सिन्कफील्ड कप में भी अपनी बढ़त बनाए रखी। इसी मजबूत प्रदर्शन के बल पर उन्होंने एक राउंड बाकी रहते हुए ही फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
Grand Chess Tour 2026
ग्रैंड चेस टूर 2026 में कुल छह बड़े टूर्नामेंट शामिल थे, जिनमें पोलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और सेंट लुइस के मुकाबले शामिल हैं। अब इसका ग्रैंड फाइनल 21 से 28 अगस्त तक सेंट लुइस चेस क्लब में खेला जाएगा। इसमें टूर के शीर्ष चार खिलाड़ी नॉकआउट फॉर्मेट में आमने-सामने होंगे। ग्रैंड चेस टूर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने भी ट्वीट कर भारतीय खिलाड़ी को बधाई दी है।
Sinquefield Cup
वर्तमान में चल रहे सिन्कफील्ड कप में एक राउंड का खेल बाकी है। प्रज्ञानानंदा अमेरिका के वेस्ली सो के साथ पांच-पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। प्रज्ञानानंदा की नजरें अब सिन्कफील्ड कप का खिताब जीतने और उसके बाद फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने पर होंगी।
यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st test: 193 रन पर सिमटी भारतीय पारी, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य







