Amroha में EVM-VVPAT के 5 प्रदर्शन केंद्र शुरू, डमी वोट डालकर समझ सकेंगे मतदान प्रक्रिया | Awareness

Amroha, EVM-VVPAT

Share This Article

Amroha में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने की पहल की है। ईवीएम और वीवीपैट (EVM-VVPAT) की कार्यप्रणाली समझाने के लिए जिले में पांच प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि ये केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा तहसील सदर, हसनपुर, धनौरा और नौगावां सादात में खोले गए हैं। यहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नागरिक ईवीएम से डमी मतदान कर वीवीपैट की पर्ची देख सकेंगे।

प्रशिक्षित कर्मचारी मशीनों की कार्यप्रणाली समझाने के साथ लोगों की शंकाओं का समाधान करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया केवल जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए है। प्रशासन ने युवाओं और नवमतदाताओं से केंद्रों पर पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Balrampur: गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 का आयोजन, 50 हजार से अधिक लोगों को मिला इलाज

यह भी पढ़ें: Bareilly: Azam Khan के बयान पर AIMIM नेता का अनोखा जवाब! हैदराबादी बिरयानी की दावत देकर किया पलटवार

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This