Akhilesh Yadav 26 नवंबर को ‘जन-मन घोषणापत्र’ जारी करेंगे | UP Election 2027 | Jan-Man Ghoshna Patra

Akhilesh Yadav, PDA

Share This Article

Akhilesh Yadav 26 नवंबर को ‘जन-मन घोषणापत्र’ जारी करेंगे। संविधान दिवस (Constitution Day) के मौके पर खबर है कि सपा 3 कैटेगरी में अपना ‘पीडीए का प्रणपत्र’ (PDA) सामने लाएगी। आखिर सपा के इस चुनावी प्लान में क्या कुछ खास है…

यूपी की सियासत में इन दिनों 26 का आंकड़ा सपा और कांग्रेस के बीच सियासी तनातनी की वजह बना हुआ है और अब सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जारी जोर आजमाइश और सीट शेयरिंग पर सपा के साथ चली आ रही सियासी फाइट के बीच इस आंकड़े से बिल्कुल मेल खाती 26 नवंबर की तारीख को अपनी सबसे बड़ी चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए चुना है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन यानी संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी यूपी चुनाव 2027 का घोषणापत्र जारी करने जा रही है। कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर अटके-लटके और भटके समीकरणों के बीच सपा इस मेनिफेस्टो को पीडीए यानि (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के फॉर्मूले के तहत जारी करने जा रही है।

तीन कैटेगरी में मैनिफेस्टो जारी करेगी सपा… प्रणपत्र के लिए प्लान में क्या-क्या?  

– 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा घोषणा पत्र जारी करेगी
– सपा ने अपने घोषणापत्र को ‘जन-मन घोषणापत्र’ (Jan-Man Ghoshna Patra) और ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है
– माना जा रहा है यह घोषणापत्र मुख्य रूप से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ-साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होगा
– खबर है कि सपा इस बार तीन अलग-अलग श्रेणियों में चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी
– राज्य स्तरीय घोषणापत्र में पूरे यूपी के विकास की रूपरेखा और बड़े चुनावी वादे शामिल होंगे
– वहीं, प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र जारी किए जाएंगे
– इसके अलावा राजधानी लखनऊ के लिए एक विशेष घोषणापत्र होगा

यूपी की सत्ता के शिखऱ के सफर को तय करने की कवायद में लगे दलों का सारा फोकस इन दिनों सियासी समीकरणों पर लगा हुआ है। इस बीच सपा ने मिशन 2027 के लिए अपने वादों का पिटारा खोलने का दिन तय कर दिया है। जिस पर बीजेपी ने करारा प्रहार किया है।

सपा की ओर से आ रहे मेनिफेस्टो पर सवाल इस लिए भी उठ रहे हैं क्योंकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर ये चर्चा थी कि सीटों के बंटवारे के बाद दोनों पार्टियां साझा घोषणा पत्र जारी करेंगी। लेकिन सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का मामला अभी तक सुलझा नहीं है और ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अकेले पीडीए बैनर तले घोषणा पत्र जारी करने का मन बना लिया है। बहरहाल अब सपा के मेनिफेस्टो में क्या ऐलान होंगे सबकी नजर इसी बात पर है।

यह भी पढ़ें: Amroha में EVM-VVPAT के 5 प्रदर्शन केंद्र शुरू, डमी वोट डालकर समझ सकेंगे मतदान प्रक्रिया | Awareness

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This