Muzaffarpur में नशे के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़: 6300 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार। DD News UP

Muzaffarpur

Share This Article

Bihar की Muzaffarpur पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे नशे के कारोबार के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हजारों की संख्या में प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अंतर-जिला गिरोह के चार शातिर तस्करों को भी दबोचा है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पटना से लेकर नेपाल तक फैले नशे की तस्करी के इस काले खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

गाड़ी से बरामद हुए 6,300 प्रतिबंधित इंजेक्शन

यह पूरी कार्रवाई मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार से मिले इनपुट के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस ने न्यू फोर लेन स्थित मैदापुर चौबे के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक टाटा सुमो विक्टा गाड़ी को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। गाड़ी से भारी मात्रा में छुपाकर रखे गए 6,300 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, चार मोबाइल फोन और 57,800 रुपये नकद बरामद किए गए।

Muzaffarpur

Patna से Nepal तक जुड़ा था नेटवर्क

Muzaffarpur पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों की पहचान पूर्वी चंपारण के आजाद अंसारी व चुमन राय और रक्सौल के मो. सलीम व सोनू कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई है। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि ये तस्कर इस खेप को पटना से लेकर रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल जा रहे थे। नेपाल में इन इंजेक्शनों को कई गुना ऊंचे दामों पर बेचा जाना था।

पुलिस ने इस मामले को लेकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के आपराधिक इतिहास और उनके संभावित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, ताकि इस पूरे सिंडिकेट को जड़ से खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें: PM Modi का विदेश दौरा: G-7 सम्मेलन और France-Slovakia की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना। DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This