Lucknow Weather : लखनऊ में बदलेगा मौसम, चक्रवाती तूफान अकवान के असर से दो दिन हो सकती है बारिश

Share This Article

Lucknow Weather : लखनऊ में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। दिन में भले ही धूप निकल रही हो, लेकिन सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और तापमान में बड़ी गिरावट का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 नवंबर को लखनऊ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

लखनऊ का मौसम: दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार 21 नवंबर और रविवार 22 नवंबर को राजधानी में मौसम बदल सकता है। इन दो दिनों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल गुरुवार 19 नवंबर की सुबह शहर में हल्की धुंध देखने को मिली, लेकिन कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया और दिन में तेज धूप खिली रही। आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इससे पहले बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लखनऊ में ठंड: 6 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम में बदलाव के बाद राजधानी में ठंड का असर और बढ़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद रात के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसका असर खासतौर पर सुबह और देर रात महसूस होगा। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े निकालने की जरूरत पड़ सकती है। खासकर सुबह ऑफिस, स्कूल और अन्य कामों के लिए घर से निकलने वालों को सावधानी बरतनी होगी।

मौसम में बदलाव के बीच राजधानी की हवा की गुणवत्ता में भी कुछ सुधार देखने को मिला है। गुरुवार सुबह लखनऊ के छह मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 148 दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार शाम 5 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक शहर का औसत AQI 161 था। यानी सुबह तक वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया।

लखनऊ में कहां की हवा सबसे साफ और कहां सबसे खराब?

सुबह के आंकड़ों के अनुसार, शहर के ज्यादातर इलाके यलो जोन में रहे। हालांकि, कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर अभी भी ज्यादा दर्ज किया गया। अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI की स्थिति इस प्रकार रही:

  • केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज – 199
  • तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया – 180
  • लालबाग – 162
  • गोमती नगर – 154
  • बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी – 124
  • कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 – 67

इन आंकड़ों के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में सबसे ज्यादा AQI दर्ज किया गया, जबकि कुकरैल में हवा सबसे साफ रही।

READ MORE : CM Yogi Adityanath की गोरखपुर को बड़ी सौगात, 123 एकड़ में बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This