उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी कार्रवाई, जिसमें नकली (Fake Medicine) और अधो-मानक दवाओं के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार नकली और अधो-मानक दवाओं के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है।
इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने फर्जी बिलिंग, क्रॉस-बिलिंग और फेक बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
मामले में Lucknow के अमीनाबाद थाने में 6 FIR दर्ज की गई हैं। FSDA के मुताबिक कार्रवाई केवल नकली दवाओं की बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को ध्वस्त करने पर केंद्रित है। विभाग ने जुलाई महीने में लगातार अभियान चलाकर नकली दवाओं की सप्लाई चेन पर कई बड़ी कार्रवाई की हैं। सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Fatehpur में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 243 नमूने फेल, 108 कारोबारियों पर लगा 22.72 लाख का जुर्माना







