PM Surya Ghar: उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा (solar energy) को बढ़ावा देने की मुहिम अब नए मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है। दरअसल, अतिरिक्त ऊर्जा और सौर क्रांति के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में 8.77 लाख से ज्यादा घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल (Roof top solar panel) लगाए जा चुके हैं। इसी सिलसिले में राजधानी Lucknow स्थित UPNEDA मुख्यालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (A.K Sharma) का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने सभी के शानदार टीम वर्क की सराहना की और प्रदेश के हर घर पर सोलर पैनल लगाने की मुहिम को और तेज करने का आह्वान किया।
इस सौर क्रांति से न केवल पर्यावरण को फायदा मिल रहा है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं। आइए अब नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की इस ऐतिहासिक ऊर्जा उपलब्धि और आंकड़ों पर –
सौर ऊर्जा और बिजली के क्षेत्र में यूपी की ऐतिहासिक छलांग!
– यूपी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 8.5 लाख से अधिक सोलर रूफटॉप लगाकर देश में पहले स्थान पर है
– राजधानी लखनऊ 1.5 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के साथ देश का नंबर-1 सोलर जिला बन गया है
-रामनगरी अयोध्या देश की पहली ‘सोलर सिटी’ के रूप में शीर्ष स्थान पर उभरी है
-केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक ‘बिजली-सरप्लस’ राज्य घोषित हुआ
-पावर-सरप्लस’ में राज्य में 38,240 मेगावाट बिजली की उपलब्धता है
-वहीं भीषण गर्मी के दौरान रिकॉर्ड 32,673 मेगावाट की Peak Demand पूरी कर देश में नंबर-1 स्थान बरकरार रखा
-साथ ही सौर क्रांति से प्रतिदिन 40 से 50 करोड़ रुपये का व्यापार और 80 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला
यानी उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन बढ़ाने के साथ सरकार का फोकस हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने पर है। लखनऊ का बढ़ता सोलर इंस्टॉलेशन आंकड़ा हो या अयोध्या का सोलर सिटी के तौर पर विकास, प्रदेश में सौर ऊर्जा को लेकर बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। ऊर्जा विभाग की इन पहलों से न केवल बिजली की कमी दूर हुई है, बल्कि आर्थिक विकास और हरित ऊर्जा (green energy) को भी एक नई रफ्तार मिली है।
यह भी पढ़ें: Cabinet Decisions: ट्रांसपोर्ट और छोटे कारोबारियों के लिए सरकार का बड़ा कदम, जानिए कैसे होगा फायदा
