PM Modi Andhra Pradesh Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। आंध्र प्रदेश में पीएम अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे ₹17,900 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इस एयरपोर्ट में AI, बायोमेट्रिक यात्री सुविधा, आधुनिक बैगेज सिस्टम और स्मार्ट तकनीक जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही, पीएम मोदी विशाखापट्टनम में ₹460 करोड़ से अधिक लागत वाली एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। यह आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई होगी।
जहां सालाना करीब 9.6 करोड़ चिप्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी Kurnool नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी बिजली ट्रांसमिशन परियोजनाओं और 1880 करोड़ से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के मैसूर पहुंचेंगे।
जहां वे स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र स्वामी विवेकानंद की Mysuru यात्रा की स्मृति में बनाया गया है। यहां चार डी अनुभव केंद्र, प्रदर्शनी हॉल, पुस्तकालय, योग और ध्यान केंद्र सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह केंद्र युवाओं के लिए शिक्षा, नेतृत्व विकास और व्यक्तित्व निर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट पर CCS बैठक: PM Modi ने दिए ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के निर्देश
यह भी पढ़ें: UP में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, अब तक 6 FIR दर्ज | Fake Medicine | FSDA Lucknow







