Hindon Airforce Station पर वायु सेना दिवस की रिहर्सल जारी | Ghaziabad | DD News UP

Hindon Airforce Station, Ghaziabad

Share This Article

8 अक्टूबर को होने वाली वायु सेना दिवस परेड से पहले आज हिंडन एयरफोर्स स्टेशन (Hindon Airforce Station) पर फुल ड्रेस रिहर्सल हो रही। इस बार वायु सेना दिवस समारोह में आसमान में विमानों के करतब देखने को नहीं मिलेंगे। समारोह में सिर्फ परेड का आयोजन किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान वायु सेना के जवान पूरे अनुशासन और जोश के साथ बैंड की धुन पर कदम ताल करते हुए मार्च करेंगे। वहीं कार्यक्रम को देखते हुए Ghaziabad में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने रिहर्सल और 8 अक्टूबर को होने वाले वायु सेना दिवस समारोह को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। सुबह 5 बजे से कार्यक्रम के समापन तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यानी आज हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ ही वायु सेना दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं और सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2026: यूपी में बीजेपी के 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This