Ghaziabad में Kanwar yatra की तैयारियाँ पूरी: Dudheshwar Nath Mahadev Mandir में उमड़े शिवभक्त, 1500 CCTV और ड्रोन से निगरानी

Ghaziabad, Kanwar yatra

Share This Article

Kanwar yatra शुरू हो चुकी है। Ghaziabad में प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर (Dudheshwar Nath Mahadev Mandir) में बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। Kanwar yatra को लेकर यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिजली विभाग द्वारा बिजली के खंभों को कवर किया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी होटलों पर क्यूआर स्कैनर लगाने का काम भी पूरा हो चुका है। वहीं, नगर निगम और नगरीय पालिकाओं द्वारा सड़कों पर कांवड़ियों की सुविधा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गाजियाबाद को कुल 11 जोन और 24 सेक्टरों में बांटा गया है। शराब की दुकानों को लेकर भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से भी रूट पर नजर रखी जा रही है।

रविंद्र कुमार मानदंड, DM, गाजियाबाद ने कहा कि विशेष तैयारियां पहले से कर ली गयी हैं जैसे कि गड्ढा मुक्त सड़क, कहीं पर जल भराव न हो, पूरे मार्ग में सीसीटीवी व्यवस्था, लाईटें लगाईं गईं हैं। करीब 1500 सीसीटीवी कैमरे और 6900 से अधिक लाईंटें लगाईं गईं हैं।

यह भी पढ़ेंः पश्चिम एशिया संकट पर CCS बैठक: PM Modi ने दिए ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के निर्देश

यह भी पढ़ेंः Anti-paper leak bill: PM Modi का वीडियो संदेश, कहा- माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This