Aligarh: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं ‘सेवा संकल्प अभियान माह’ (seva sankalp abhiyan) के अवसर पर विधायक कोल अनिल पाराशर के परिवार द्वारा आयोजित श्री हनुमंत चरित्र कथा के समापन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को केंद्र और प्रदेश सरकारें विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के माध्यम से साकार कर रही हैं।
उन्होंने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में कार्य जारी है। कार्यक्रम में पाराशर परिवार ने उपमुख्यमंत्री को भगवान हनुमान की प्रतिमा और गदा भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: Agra में ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का भव्य स्वागत | Varanasi से वडनगर तक सेवा का संदेश
यह भी पढ़ें: MNNIT में AI और 6G के भविष्य पर मंथन | MNNIT | Prayagraj | DD News UP



