Asian Games 2026: महिलाओं के शॉट पुट में जीता कांस्य पदक, भारत को दिलाया एक और मेडल

Manpreet Kaur Asian Games

Share This Article

Asian Games 2026: जापान के नागोया शहर स्थित मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में चल रहे एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) से भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। शुक्रवार को महिलाओं के Shot put (गोला फेंक) स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारत की अनुभवी एथलीट मनप्रीत कौर (Manpreet Kaur) ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 17.17 मीटर की दूरी तय कर तीसरा स्थान पक्का किया।

चौथे प्रयास में हासिल की मेडल दिलाने वाली दूरी

फाइनल मुकाबले में मनप्रीत कौर ने काफी सूझबूझ और संयम के साथ शुरुआत की। उन्होंने अपने चौथे थ्रो में 17.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया, जो उन्हें पॉडियम तक ले जाने के लिए काफी था। इस स्पर्धा में चीन की सोंग जियायुआन ने स्वर्ण और झांग लिनरू ने रजत पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में उतरीं भारत की एक अन्य युवा खिलाड़ी कृष्णा जयशंकर मेनन ने भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया। कृष्णा ने 16.57 मीटर का थ्रो फेंककर पांचवां स्थान हासिल किया, जो उनके बढ़ते अनुभव को दर्शाता है।

चुनौतियों को पीछे छोड़ बनाई खास पहचान

मनप्रीत कौर का यह पदक इसलिए भी खास है क्योंकि एशियाई खेलों में महिलाओं की शॉट पुट स्पर्धा में पदक जीतने वाली वह भारत की केवल तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले केवल बारबरा वेबस्टर (1951) और किरण बालियान (2022) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाई थीं।

करियर में बैन और कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद 2022 में वापसी करने वाली मनप्रीत ने 18.06 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (commonwealth games 2026) में बेहद कम अंतर से मेडल से चूकने के बाद, उन्होंने इस बार कोई गलती नहीं की और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी निरंतरता को साबित कर दिखाया।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 : सुरुचि और कमलजीत ने जीता गोल्ड, 10m एयर पिस्टल में बनाया एशियन रिकॉर्ड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This