Kanpur के Kakadev में KDA का बड़ा एक्शन: फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील, मंचा हड़कंप

Kanpur

Share This Article

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान से जुड़े दर्दनाक हादसे के बाद अब पूरे प्रदेश का प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। इस घटना से सबक लेते हुए Kanpur विकास प्राधिकरण (KDA) ने भी शहर के सबसे बड़े कोचिंग हब काकादेव क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान कई बड़ी खामियां सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कदम उठाए हैं।

Kanpur

Kanpur: जांच में सामने आई लापरवाही

सोमवार को KDA की टीमों ने काकादेव (kakadev) और उसके आसपास के इलाकों में अचानक निरीक्षण शुरू किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उनका पालन हो रहा है या नहीं। जांच में पाया गया कि कई नामी संस्थान बिना उचित फायर सेफ्टी और जरूरी नक्शों के धड़ल्ले से चल रहे थे। सुरक्षा मानकों की इस खुली अनदेखी को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया।

नामचीन संस्थानों पर लगा ताला

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने किसी भी तरह की ढील नहीं दी। विभिन्न जोनों में एक साथ की गई इस छापेमारी में फिजिक्स वाला, वर्कस्पेस, महेंद्राज और केमिस्ट्री वाले संजीव राठौर जैसे चर्चित और बड़े नामों समेत कुल 22 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया। केडीए की टीम ने सबसे पहले इन संस्थानों के परिसरों को पूरी तरह खाली कराया और फिर मुख्य द्वारों पर अपनी सील लगा दी। अधिकारियों का कहना है कि यह तो बस पहला चरण है और आने वाले दिनों में अन्य संस्थानों की भी सघन जांच की जाएगी।

Kanpur

सीएम ने योगी ने घायलों का जाना हाल 

बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Kanpur

उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। घटना के कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने अग्निकांड में घायल लोगों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: Lucknow Fire News: तीन मंजिला इमारत में coaching centre बना श्मशान, 14 की मौत से मचा हड़कंप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This