CM Yogi ने Firozabad को दी बड़ी सौगात: 658 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Share This Article

CM Yogi Firozabad visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कांच नगरी यानी Firozabad के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की बदलती तस्वीर का जिक्र किया और कहा कि आज का उत्तर प्रदेश अपनी बेहतरीन कानून व्यवस्था और तरक्की के लिए जाना जाता है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि विकास का यह काम इसी तरह आगे भी बिना रुके चलता रहेगा।

Firozabad में विकास परियोजनाएं और निवेश

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 658 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिफान्यास किया। इन योजनाओं में टुंडला क्षेत्र के लिए 452 करोड़ रुपये और शिकोहाबाद के लिए 206 करोड़ रुपये के काम शामिल हैं। सीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं के जमीन पर उतरने से स्थानीय लोगों का जीवन काफी आसान हो जाएगा और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

CM Yogi

Firozabad का ग्लास उद्योग अब लोकल से ग्लोबल

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने Firozabad के मशहूर ग्लास (कांच) उद्योग की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां के कारीगरों और उद्यमियों की बदौलत आज फिरोजाबाद का कांच उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। पहले त्योहारों के सीजन में चीनी सामान बाजारों में भर जाता था, लेकिन अब स्थानीय कारीगरों ने नई तकनीक और शानदार डिजाइन अपनाकर चीन को कड़ी टक्कर दी है। आज बाजारों में भगवान राम, कृष्ण और गणेश जी की कांच की सुंदर कलाकृतियां लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। सरकार ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनावश्यक छापों को बंद कराकर और गैस-बिजली की बेहतर आपूर्ति देकर इस उद्योग को नई उड़ान दी है।

CM Yogi

कानून व्यवस्था और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां

अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं थे, लेकिन आज पूरा प्रदेश माफिया और गुंडागर्दी से मुक्त हो चुका है। अब राज्य में न तो कर्फ्यू लगता है और न ही दंगे होते हैं। उन्होंने मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए पक्के मकान, मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन और किसानों के लिए बिजली बिल माफी जैसी डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर गरीब और जरूरतमंद तक सीधे लाभ पहुंचा रही है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Janta Darshan: Lucknow में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अतिक्रमण पर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

CM Yogi

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का जिक्र

मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में स्थापित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लोकमाता ने पूरे देश में सनातन धर्म के पुनरुद्धार और मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए ऐतिहासिक काम किए। उनकी प्रेरणा को जीवित रखने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम भी लोकमाता के नाम पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा साफ करता है कि सरकार फिरोजाबाद जैसे औद्योगिक शहरों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित करना चाहती है। भारी-भरकम बजट की इन परियोजनाओं से न सिर्फ बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में बाबूगीरी के चक्कर खत्म होने से आम जनता और व्यापारियों दोनों को बड़ी राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This