Olympic Day 2026: हर साल 23 जून को जब दुनिया अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाती है, तो मकसद सिर्फ खेल का जश्न मनाना नहीं होता, बल्कि उस भावना को याद करना होता है जो पूरी दुनिया को एक साथ लाती है। यह एक ऐसा वैश्विक मंच है जहां 200 से अधिक देश मिलकर खेलों में हिस्सा लेते हैं। अगर आप खेल प्रेमी हैं या फिटनेस में रुचि रखते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है क्योंकि यह दिन हमें अपनी सेहत और खेल भावना के प्रति जागरूक करता है।
शुरुआत कैसे हुई
इस खास दिन की कहानी काफी पुरानी है। साल 1894 में 23 जून के ही दिन बैरॉन पियरे डी कौबर्टिन के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की नींव रखी गई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे मनाने की शुरुआत साल 1948 में हुई। तब से लेकर आज तक, यह दिन दुनिया भर में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने का एक बड़ा जरिया बन चुका है। साल 1948 को इंग्लैंड के लंदन शहर में ओलंपिक आंदोलन की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर ओलंपिक दिवस की स्थापना हुई थी।

क्यों है यह दिन खास
इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में खेलों और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर दुनिया भर में मैराथन, खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि जीत और हार से कहीं ज्यादा जरूरी खेल में भाग लेना और एकजुटता बनाए रखना है।

इस साल का संदेश
हर साल की तरह इस बार भी एक खास थीम तय की गई है, ‘You Can Do This! Let’s Move’ रखी गई है। जो लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय होने का संदेश देती है। इस वर्ष का विचार हमें याद दिलाता है कि थोड़ी सी दौड़भाग और कसरत भी हमारी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।
ओलंपिक दिवस सिर्फ एथलीटों के लिए नहीं, बल्कि हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि खेल हमारे जीवन को स्वस्थ और अनुशासित बनाने का सबसे बेहतरीन माध्यम हैं।
यह भी पढ़ें: CM Yogi ने Firozabad को दी बड़ी सौगात: 658 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
