Lucknow Fire News: तीन मंजिला इमारत में coaching centre बना श्मशान, 14 की मौत से मचा हड़कंप

Lucknow Fire News

Share This Article

Lucknow Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से सोमवार दोपहर को एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर आई है। यहां के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में स्थित एक तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है क्योंकि आग की चपेट में आने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनके शव बाहर निकाल लिए गए हैं। मारे गए लोगों में ज्यादातर नौजवान छात्र शामिल हैं। दोपहर के वक्त जब यह हादसा हुआ, तब पूरी बिल्डिंग काले धुएं और आग की ऊंची लपटों से घिर गई थी।

Lucknow Fire News

जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से कूदे छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय आग भड़की, उस वक्त इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा था और बड़ी संख्या में छात्र अंदर मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चों को बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिला। चारों तरफ धुआं भरने के कारण दम घुटने लगा, जिससे घबराकर कई छात्रों ने जान बचाने के लिए इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। खिड़कियों से कूदने की वजह से कई बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Lucknow Fire News

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद घटनास्थल पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया गया। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दीवार में सुराख करके और खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 14 शवों को देखकर खुद भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है।

Lucknow Fire News

Lucknow Fire News

मुख्यमंत्री ने हाथरस दौरा रद्द कर Lucknow का रुख किया

इस भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया। वह उस समय अलीगढ़ में थे और इसके बाद उनका हाथरस जाने का कार्यक्रम था। लेकिन बच्चों की मौत की खबर सुनते ही उन्होंने अपना हाथरस दौरा तुरंत निरस्त कर दिया और सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। CM Yogi ने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव (गृह) को पूरी घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले की पूरी तह तक जाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी Lucknow के इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस अग्निकांड में हुई मासूमों की मौत से वे बेहद व्यथित हैं। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi ने Firozabad को दी बड़ी सौगात: 658 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This