IND W vs ZIM W 2nd T20I: रविवार को भारतीय महिला टीम ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 (T20) मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुक्सान पर 102 रन का टारगेट दिया। जवाब में, जिसके बाद शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की दमदार पारी से भारत ने 9वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
शैफाली और स्मृति की आक्रामक पारी से जीता भारत
जिम्बाब्वे के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने शुरुआत से ही विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बना लिया। शैफाली वर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेंदों में अपने टी-20 (T20) अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक जड़ा। वह 25 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, दूसरे छोर से स्मृति मंधाना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली। जिसके बाद भारतीय टीम ने मात्र 8.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर इस मुकाबले को 9 विकेट से आसानी से अपने नाम कर लिया।
निकी ने पहली 2 गेंदों में लिए 2 विकेट
भारतीय ऑफ-स्पिनर निकी प्रसाद ने अपने करियर के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इतिहास रचते हुए, अपनी पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे की सेट बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 34 रन पर विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच करवाकर पहला झटका दिया।
जिसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने न्याशा ग्वानजुरा को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस उपलब्धि के साथ निकी प्रसाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अपनी पहली दो गेंदों पर लगातार दो सफलताएं हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मैच में उन्होंने शानदार अनुशासन दिखाते हुए अपने 2 ओवर के दौरान महज 7 रन दिए।
यह भी पढ़ें: मां सिद्धिदात्री की पूजा से होती है साधना पूर्ण, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं







