Bareilly: पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत 42 प्रमुख स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्वच्छता, यात्री सुविधाओं में सुधार और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। बरेली सिटी स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने यात्रियों से संवाद कर पेयजल, खानपान, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं पर सुझाव लिए।
उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायतों और सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। डीआरएम ने बताया कि रेलवे परिसरों और रेलपथ के आसपास सफाई, कचरा निस्तारण और ई-कचरे के सुरक्षित निपटान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ‘वेस्ट टू वंडर’ पहल के जरिए कबाड़ के पुनर्चक्रण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। दिव्यांग यात्रियों की सुविधाएं बेहतर बनाने और स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर भी जोर है।

यह भी पढ़ें: Azamgarh में आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई, 2.41 लाख रुपये नकद बरामद







